Template:Appeal/Alan/hi: Difference between revisions

From Donate
Jump to navigation Jump to search
Content deleted Content added
Ppena (talk | contribs)
Created page with "विकिपीडिया पर मैंने कुल २,४६३ लेख बनाये है। सभी मुफ्त। मै एक बहुत ब..."
 
m Adding title
Line 1: Line 1:
== विकिपीडिया के लेखक एलन सन से ==

विकिपीडिया पर मैंने कुल २,४६३ लेख बनाये है। सभी मुफ्त।
विकिपीडिया पर मैंने कुल २,४६३ लेख बनाये है। सभी मुफ्त।



Revision as of 18:57, 28 February 2019

विकिपीडिया के लेखक एलन सन से

विकिपीडिया पर मैंने कुल २,४६३ लेख बनाये है। सभी मुफ्त।

मै एक बहुत बड़े वित्तीय कंप्यूटर सिस्टम में एक सिस्टम सलाहकार के तौर पर काम करता हूँ। अगर मेरे द्वारा विकिपीडिया पर बिताए समय को पैसो में बदला जाए तो मेरे पास अभी लाखो रुपए होते।

लेकिन पैसा यहाँ मायने नहीं रखता। आप विकिपीडिया पर एक अलग तरह की मुद्रा में काम करते है। मेरे जैसे हजारो अन्य संपादक ये जानकारी खुशी-खुशी उपलब्ध करते है। हम जानते है कि यह ज्ञान इस संसार को बेहतर बना सकता है।

बेशक मुफ्त जानकारी उपलब्ध कराने वाले बुनियादी ढांचे मुफ्त नहीं है, और इसलिए हम साल में एक बार दान के लिए आग्रह करते है। विकिपीडिया पर कोई विज्ञापन नहीं है, यहाँ कुछ भी चमचमाता नहीं है, पृष्ठ के कोनों पर भी कुछ नहीं है, हम आपको कुछ भी बेचने की कोशिश नहीं कर रहे। विकिपीडिया वाणिज्यिक लेनदेनो से मुक्त है।

इस जानकारी को मुफ्त बनाये रखने के लिए आपसे जो भी बन पड़े $५, €१० या ¥१००० उतना हमें सहयोग करें।

जिन बुनियादी सुविधाओं पर विकिमीडिया फाउंडेशन चलती है वह बिल्कुल नगण्य है। विकिपीडिया दुनिया की पांचवी सबसे अधिक देखी जाने वाली साईट है मगर सिर्फ ३७० सर्वर और १०० से कम कर्मचारियों के साथ चल रही है| है ना आश्चर्य की बात।

अब इसकी तुलना अन्य शीर्ष ५ वैश्विक वेबसाइटों से कीजिये:

  • गूगल: १,०००,००० सर्वर, २४,००० कर्मचारी
  • फेसबुक: ६०,००० सर्वर, २,००० कर्मचारी
  • माइक्रोसॉफ्ट: २,२०,००० सर्वर, ९०,००० कर्मचारी
  • याहू: ५०,००० सर्वर, १३,९०० कर्मचारी

विकिमीडिया फाउंडेशन एक ऐसी जगह है जहां छोटे से छोटा दान भी बहुत मायने रखता है।

जिस तरह से अर्थव्यवस्था को बनाया गया है, हम मानते है कि लोग केवल पैसे के लिए काम करते है। अन्यथा कैसे आप किसी को बिना तनख़्वाह दिए काम करवा सकते है?

विकिपीडिया पर सहयोग तथा ज्ञानवर्धन की इच्छा का इस्तेमाल एक अमूल्य संसाधन बनाने के लिए किया जाता है। यहाँ बोली लगाने की संस्कृति नहीं है। आपको निष्पक्ष तथा सटीक जानकारी उपलब्ध कराइ जाती है। पूरी तरह से संगठित, अच्छी तरह से प्रलेखित, संदर्भित तथा बिलकुल ताजा जानकारी, जब भी आप चाहे।

मेरे हिसाब से ये एक अच्छा सौदा है।

धन्यवाद,

एलन सोहं
विकिपीडिया लेखक