Template:Appeal/Brandon/hi: Difference between revisions

From Donate
Jump to navigation Jump to search
Content deleted Content added
m 1 revision
m Adding title
Line 1: Line 1:
== विकिपीडिया प्रोग्रामर ब्रैंडन हैरिस से ==






Revision as of 19:06, 28 February 2019

विकिपीडिया प्रोग्रामर ब्रैंडन हैरिस से

मुझे लग रहा है जैसे कि मैं अपनी मृत्युलेख की पहली पंक्ति लिख रहाँ हुँ।

मुझे नहीं लगता की जो कुछ भी मैं अपनी जिन्दगी में करता हुँ वो विकिपीडिया से ज्यादा महत्वपूर्ण है। हम सिर्फ एक विश्वकोश का ही निर्माण नहीं कर रहे हैं, हम लोगों को मुक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मुफ्त ज्ञान तक पहुँच हमें बेहतर इंसान बनाती हैं। हम जानते है कि दुनिया हमसे बड़ी है, और हम सहिष्णुता और समझ से प्रभावित हो जाते हैं।

विकिपीडिया दुनिया की ५ वीं सबसे अधिक देखी जाने वाली वेबसाइट है। मै इसे संचालित करने वाली "गैर लाभ" संस्था में काम करता हुँ। हम विज्ञापन नहीं चलाते क्योंकि ऐसा करने से हम अपनी स्वतंत्रता का बलिदान कर देंगे। यह साइट कोई प्रचार उपकरण नहीं है और ना कभी बननी चाहिये।

हमारा काम हमारे पाठकों की दान से चलता है। क्या आप, $५, € १०, ¥ १००० या जो भी बन पड़े, दान करके विकिपीडिया की रक्षा में मदद करेंगे?

मैं विकिमीडिया फाउंडेशन में काम करता हुँ, क्योंकि मेरी आत्मा मुझसे कहती है कि यह सही चीज है। मैंने बहुत बड़े तकनीकी कंपनियों में काम किया है, कुछ ऐसी फालतू की चीजे बनाते हुए जोकि बच्चे के पैसे चोरी करने के लिए बनाई जाती है। मैं काम से घर काफी उदास हो कर आता था।

आपको शायद यह पता नहीं है, लेकिन विकिमीडिया फाउंडेशन बहुत कम कर्मचारियों के साथ चल रही है। अधिकांश अन्य बड़ी साइट्स में हजारों लोगों और भारी बजट होते हैं। लेकिन हमारी उत्पादन की तुलना में उनका उत्पादन केवल नींव के एक अंश के समान हैं।

जब आप विकिपीडिया को दान देते हैं, तो आप दुनिया भर में मुफ्त ज्ञान का समर्थन करते हैं। आप ना केवल अपनी आने वाली पीडियो के लिए एक विरासत छोड़ रहे हैं, बल्कि आप दुनिया भर के लोगों के उत्थान में भी मदत कर रहे है जिनकी इस खजाने तक पहुँच है। और आप यह निश्चित कर रहे हैं कि इसकी पहुँच एक दिन सभी तक होगी।

धन्यवाद,

ब्रैंडन हैरिस
प्रोग्रामर, विकिमीडिया फाउंडेशन